पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • शहीद कमांडो महाबीर की मां को ‘आवाज’ ने किया सम्मानित

शहीद कमांडो महाबीर की मां को ‘आवाज’ ने किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | कारगिल युद्ध के विजय आॅपरेशन के दौरान शहीद हुए कमांडो महावीर सिंह वर्मा के जन्मदिवस पर शनिवार को उनकी मां अंगूरी देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उनकी स्मृति में शिवाजी कॉलोनी स्थित पार्क का नाम महावीर पार्क रखा गया है। पार्क में उनकी स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस उपलक्ष्य में पार्क में पौधरोपण भी किया गया। आवाज एक अभियान की ओर से अायोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पार्षद व आवाज एक अभियान के जिला संयोजक नौरातामल भटनागर ने की। इस दौरान मेयर रेणु डाबला, संदीप डाबला, ब्लॉक अध्यक्ष जसबीर सिंह, धर्म सिंह, जगदीश शर्मा, अमित काका, धर्मपाल, रेशमी मौजूद रहे।

कारगिल शहीद महाबीर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करतीं उनकी मां अगूंरी देवी व अन्य

खबरें और भी हैं...