वैश्य कॉलेज में राष्ट्रीय महासम्मेलन 17 को
रोहतक | राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दूसरा विशाल राष्ट्रीय महासम्मेलन 17 अप्रैल को सुबह 11 बजे वैश्य कॉलेज के सभागार में होने जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक व महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. गोपाल कृष्ण सावर्ण ने बताया कि महासम्मेलन में मुख्यातिथि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय जोशी होंगे।