वैश्य तकनीकी संस्थान में लगाया योगा कैंप
रोहतक | वैश्य तकनीकी संस्थान में शनिवार को एक योगा कैंप लगाया गया। इसके संयोजक बिंदू सिंह, अनुपमा गुप्ता व मनीश रहे। संस्थान के प्राचार्य डाॅ. रमेश बंसल ने बताया कि इस कैंप में योगाचार्य राजेश ने छात्रों को योग व प्राणायाम के लाभ से अवगत कराया और संस्थान के छात्रों ने भी उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर संस्थान की ओर से वीएस दलाल, राजन सरीन, पवन गर्ग, एनके जैन, मनीश कुमार, रमेश, उमेद मौजूद रहे।