पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • घर परिवार काे संजोकर रख वाइफ दे सकती है अपने हसबैंड को बेस्ट गिफ्ट

घर परिवार काे संजोकर रख वाइफ दे सकती है अपने हसबैंड को बेस्ट गिफ्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक . जिला विकास भवन में आयोजित मिस रोहतक कॉन्टेस्ट के दौरान अपनी प्रतिभा दिखातीं मिस ब्यूटी।

रोहतक | एक महिला अपने पति को सबसे अच्छा तोहफा क्या दे सकती है। मैं कहूंगी उसके घर को संजोकर रखने से बेहतर तोहफा शायद ही एक पति को उसकी प|ी दे सकती है। कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब लेडीज ने दिए। घर के चूल्हे चौके से निकल रविवार को रैंप पर उतरी सिटी की लेडीज। जिला विकास भवन में मिसेज रोहतक इवेंट का आयोजन किया गया। इस इवेंट में करीब 35 लेडीज ने पार्टिसिपेट किया जिसमें से अधिकतर हाउसवाइफ रही। अपनी फेवरेट मॉडल्स के लुक में लेडीज ने रैंप पर खूब जलवा बिखेरा। इसी के साथ दीपिका, करीना और सोनम कपूर की भी झलक इन पार्टिसिपेंट्स में देखने को मिली। इस इवेंट को दो राउंड्स में बांटा गया। पहले राउंड में सभी पार्टिसिपेंट्स ने रैंप वॉक कर अपना जलवा दिखाया। इसके बाद क्वेश्चन आंसर राउंड किया गया। इसमें हर पार्टिसिपेंट से अलग-अलग सवाल पूछे गए। कंटेंस्टेंट्स को मां की भूमिका से नारी की परिभाषा और करियर और सोसायटी से जुड़े सवालों के साथ परखा गया। इस इवेंट में सुवम, दिव्या जोशी और राखी मल्होत्रा ने जज की भूमिका निभाई। पल्लवी हांडा इस इवेंट की आयोजक रही। आयोजिका पल्लवी ने बताया कि विजेताओं को हिसार में होने वाले मिसेज हरियाणा हंट में डायरेक्ट एंट्री मिलेगी।

कोमल के सिर सजा मिसेज रोहतक का ताज

ये रहीं विनर्स

मिसेज रोहतक कोमल

मिसेज परफेक्ट पूनम

मिसेज क्लासिक सुरभि

मिसेज स्टाइलिश डॉ. नेहा

मिसेज दीवा रचिता

ब्यूटी विद ब्रेन संतोष

रोहतक | एक महिला अपने पति को सबसे अच्छा तोहफा क्या दे सकती है। मैं कहूंगी उसके घर को संजोकर रखने से बेहतर तोहफा शायद ही एक पति को उसकी प|ी दे सकती है। कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब लेडीज ने दिए। घर के चूल्हे चौके से निकल रविवार को रैंप पर उतरी सिटी की लेडीज। जिला विकास भवन में मिसेज रोहतक इवेंट का आयोजन किया गया। इस इवेंट में करीब 35 लेडीज ने पार्टिसिपेट किया जिसमें से अधिकतर हाउसवाइफ रही। अपनी फेवरेट मॉडल्स के लुक में लेडीज ने रैंप पर खूब जलवा बिखेरा। इसी के साथ दीपिका, करीना और सोनम कपूर की भी झलक इन पार्टिसिपेंट्स में देखने को मिली। इस इवेंट को दो राउंड्स में बांटा गया। पहले राउंड में सभी पार्टिसिपेंट्स ने रैंप वॉक कर अपना जलवा दिखाया। इसके बाद क्वेश्चन आंसर राउंड किया गया। इसमें हर पार्टिसिपेंट से अलग-अलग सवाल पूछे गए। कंटेंस्टेंट्स को मां की भूमिका से नारी की परिभाषा और करियर और सोसायटी से जुड़े सवालों के साथ परखा गया। इस इवेंट में सुवम, दिव्या जोशी और राखी मल्होत्रा ने जज की भूमिका निभाई। पल्लवी हांडा इस इवेंट की आयोजक रही। आयोजिका पल्लवी ने बताया कि विजेताओं को हिसार में होने वाले मिसेज हरियाणा हंट में डायरेक्ट एंट्री मिलेगी।

खबरें और भी हैं...