पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लक ट्वंटी एट कुड़ी दा, 47 वेट कुड़ी दा...

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक| तैनूं काला चश्मा जचदा ए..., देसी-देसी ना बोलकर छोरी रे..., लक 28 कुड़ी दा, 47 वेट कुड़ी दा..., मैं नागिन डांस नचना, सात समुद्र पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई। बॉलीवुड के इन पंजाबी, हरियाणवी गीतों पर सीनियर्स के साथ जूनियर्स ने भी मिलकर खूब धमाल मचाया। इस बीच सीनियर्स के लिए बैलून्स गेम हुए। साथ ही, कपल्स डांस भी कराया गया। यह नजारा देखने को मिला जाट कॉलेज के एमए इंग्लिश विभाग में हुई फेयरवेल पार्टी का। इसमें जूनियर्स ने अपने सभी सीनियर्स का लाल गुलाब के साथ स्वागत किया। पार्टी की शुरुआत रैंप वॉक से हुई। इसके बाद क्वेश्चन और टैलेंट राउंड हुआ। इस राउंड के बाद सभी सीनियर्स की जोड़ी बनाकर डांस भी कराया गया। इसमें सीनियर्स ने खूब मस्ती की। इन सभी राउंड के आधार पर अनु को मिस फेयरवेल और आशीष को मिस्टर फेयरवेल का खिताब दिया गया।

तू लॉन्ग वे में इलाची, तेरे पीछे में गवाची... पर थिरकीं हिंदू गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं : वे तू लॉन्ग वे में इलाची, तेरे पीछे में गावाची..., लगदी लाहौर दी आ..., इस गीत पर माल गोदाम रोड स्थित लाल नाथ हिन्दू कॉलेज की छात्राएं थिरकीं। मौका था, बीए फाइनल ईयर की फेयरवेल पार्टी का। इसमें बीए सेकंड ईयर की छात्राओं ने गेम्स भी कराए। यहां जोईता को मिस पर्सनालिटी, अमृता को मिस चुलबुली, ज्योति स्वामी को मिस फेयरवेल का टाइटल मिला।

खबरें और भी हैं...