शिविर में 90 यूनिट रक्त एकत्र
रोहतक | कन्हेली रोड पर सामुदायिक केंद्र में रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर युवा क्लब की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरजमल किलोई ने की। मंत्री ग्रोवर ने कहा कि प्रदेश के शेष 15 जिलों में भी जल्द ही अंत्योदय भवन स्थापित किए जाएंगे। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन भी रक्तदान शिविर में पहुंची। उन्होंने रक्तदान करने वाली महिला मीनू रानी, कुसुमलता, दीपा व सुनीता को शॉल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।