पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समाज के प्रति समर्पण से होगा देश का विकास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के स्थापना दिवस और भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर मंगलवार को राष्ट्रीय महासम्मेलन किया गया। मंगलवार को वैश्य संस्था के सभागार में किए गए कार्यक्रम में मुख्यअतिथि पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व भाजपा सांसद भाई संजय जोशी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पंडित सतीश वत्स, एमडीयू कुलसचिव जितेंद्र भारद्वाज व अन्य अतिथि शामिल हुए। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। चंद्रशेखर आजाद के भतीजे सुजीत आजाद ने वंदे मातरम बोलकर आह्वान किया कि समरसता में ही देश का कल्याण है। भगवान सभी के हैं और हमें मानना चाहिए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने समाज के कल्याण के लिए जोर दिया कि हमें समाज के प्रति समर्पित कार्य करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष सुमित कौशिक, उपाध्यक्ष रविंद्र कौशिक ने अलग-अलग राज्यों से आए प्रतिनिधियों का स्वागत किया। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विपिन भारद्वाज, राकेश शर्मा, राकेश भारद्वाज, राजेश शर्मा, गुलशन शर्मा, राज भाली, शुभम भारद्वाज, हरिओम तिवारी, दीपा शर्मा, डॉ. गोपाल कृष्ण, डाॅ. कपिल कौशिक व मंजूबाला ने कार्यक्रम का आयोजन किया। समाजसेवी नीरज वत्स, प्रवीण कौशिक पहरावर व सुमित आजाद मौजूद रहे। मंच संचालन हरिओम भाली व राजेंद्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन नवीन वत्स ने किया।

रोहतक. भगवान परशुराम जन्मोत्वस के कार्यक्रम के दौरान सम्मेलन में मौजूद पदाधिकारी।

शोभायात्रा निकाली

दोपहर एक बजे समस्त ब्राह्मण समाज की ओर से शहर में विशाल फरसा यात्रा के तौर पर शोभायात्रा भी निकाली गई। वजीरपुर बेरी की ओर से निकाली गई इस यात्रा में झांकियां निकाली गई। समाज की ओर से परशुराम जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनाया जा रहा है। यात्रा गौड़ कॉलेज से शुरू अशोका चौक होते हुए झज्जर चुंगी होकर वैश्य कॉलेज के सभागार में संपन्न हुई।

खबरें और भी हैं...