पीयूष दहिया की 71 रन की पारी ने दिलाई गुरुग्राम को जीत
रोहतक. डीपीएस स्कूल के मैदान पर मैच खेलते हुए खिलाड़ी।
शानदार प्रदर्शन के लिए पीयूष को चुना मैन आफ द मैच
रोहतक | द्वितीय मंगलराम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत मंगलवार को पानीपत क्रिकेट एसोसिएशन व आरजी क्रिकेट एकेडमी गुरुग्राम के बीच मैच खेला गया। गुरुग्राम की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाज पीयूष दहिया ने 77 गेंदों पर 71 रन, अरुण कपूर ने 29 गेंदों पर 30 रन, अलतमस ने 24 गेंदों पर 35 रन बनाकर टीम का स्कोर 40 ओवर में 209 रन पर पहुंचाया। क्षेत्ररक्षण कर रही पानीपत की टीम से गेंदबाजी करते हुए विनय ने 8 ओवर में 38 रन देकर पांच विकेट, सचिन ने आठ ओवर में 36 रन देकर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पानीपत की टीम के बल्लेबाज अनुराग ने 42 गेंदों पर 37 रन, आशीष ने 31 गेंदों पर 28 रन बनाए। पूरी टीम 40 ओवर में 8 विकेट खाेकर 141 रन ही बना सकी। पीयूष दहिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर पुनीत गुप्ता, राकेश सैनी, प्रदीप अश्वनी शर्मा, समीर राणा, कामेश यादव, अनूप सैनी, प्रदीप डबास, शिव, विवेक कौशिक, संजय नेहरा, विजय रोहिल्ला, प्रवीण शर्मा व जगदीश चंद्र मौजूद रहे।