पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

400 विद्यार्थियों ने दिया एप्टीट्यूट टेस्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | एमडीयू में मंगलवार को एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन किया गया। इस टेस्ट को प्राइर्मीडियल (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) की ओर से आयोजित किया गया। इवेंट मैनेजमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट, लॉजिस्टिक्स एंड वेयरहाउस मैनेजमेंट, हेल्थ केयर, एडमिनिस्ट्रेशन, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, इंश्योरेंस, आईटी/आईटीईएस सेक्टर में प्लेसमेंट के लिए इसका आयोजन किया गया। कैंपस के विभिन्न विभागों के करीब 400 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। इस अवसर पर निदेशक करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट प्रकोष्ठ प्रो. राजकुमार, आईएचटीएम निदेशक प्रो. आशीष दहिया, सीसीपीसी कोआर्डिनेटर डाॅ. जगदीप सिंगला, यूआईईटी टीपीओ अरुण हुड्डा, डाॅ. सरिता दहिया, डाॅ. राजेश कुमार, पवन परमार व कुंदन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...