सचिन को मिस्टर फेयरवेल व पूजा के सिर सजा मिस फेयरवेल का ताज
रोहतक. विदाई समारोह के दौरान डांस करती हुई छात्राएं व अध्यापक।
रोहतक | यादें मिठाई के डिब्बे की तरह होती है। एक खोलो तो दूसरी खाने का मन करता है। इन्हीं यादों को एक आखिरी बार जीने के लिए एमएसएसी विभाग के विद्यार्थी इक्ट्ठा हुए। श्रीलालनाथ कॉलेज में मंगलवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इसी के साथ सीनियर्स का टेलेंट परखा गया। डांस, सॉन्ग्स और मिमिक्री कर विद्यार्थियों ने अपना टेलेंट दिखाया। रैंपवॉक में अच्छी परफॉरमेंस देकर सचिन ने मिस्टर और पूजा ने मिस फेयरवेल का अवार्ड जीता। वहीं कृष्ण सिंगला ने बेस्ट स्टूडेंट का खिताब जीता। कॉलेज जीवन की खास पलों की यादें डॉ. शशि बहल, डॉ. केशी तनेजा और प्रीति सेठी ने बताई। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. विजय अरोड़ा, प्राध्यापक मंजू अनेजा, रेनू आदि मौजूद रही।