हेल्थ विवि में क्रिकेट का फाइनल आज
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की ओर से 14 अप्रैल से इंटर क्लास क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल मैच बुधवार को होगा। विजेता टीमों को अध्यक्ष डॉ. राठी सम्मानित करेंगे। डीपीई महाबीर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा 14 अप्रैल से 18 अप्रैल तक इंटर क्लास क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
इस प्रतियोगिता मे विभिन्न कोर्सों की करीब 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मंगलवार को पहला मैच एमबीबीएस 16 व फार्मेसी कालेज के बीच खेला गया। जिसमें एमबीबीएस की टीम ने 15 ओवर मे 98 रन बनाए, जिसे फार्मेसी कालेज की टीम ने 6 विकेट से जीता। दूसरा मैच एमबीबीएस 14 व बीडीएस टीम के बीच मैच खेला जिसमें एमबीबीएस की टीम ने 15 ओवर मे 109 रन बनाए।