फुटबाल लीग टूर्नामेंट का आगाज आज से
रोहतक | एमडीएन पब्लिक स्कूल में बुधवार से दो दिवसीय फुटबाॅल लीग टूर्नामेंट का आगाज होगा। टूर्नामेंट में जींद, सोनीपत व रोहतक जिलों के ब्वॉयज व गर्ल्स टीम खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। बुधवार सुबह 8 बजे लीग टूर्नामेंट का उद्घाटन स्कूल प्रिंसिपल लिली नागपाल करेंगी। यह जानकारी मंगलवार को स्कूल के खेल इंचार्ज जनक राज ने दी।