पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • राज्यस्तरीय योग स्पर्धा में तीन खिलाड़ियों ने जीते मेडल

राज्यस्तरीय योग स्पर्धा में तीन खिलाड़ियों ने जीते मेडल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | नए बस स्टैंड के पास एमडीएन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने हरियाणा राज्य योग प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता 14 से 15 अप्रैल को सोनीपत में हुई थी। प्रतियोगिता में 280 योग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खेल इंचार्ज जनक राज ने बताया कि प्रतियोगिता में आयु वर्ग 8 से 12 वर्ष में वेदिका ने प्रथम स्थान, आयु वर्ग 12 से 15 वर्ष में सन्नी ने द्वितीय स्थान और लड़कियों में आयु वर्ग 12 से 15 वर्ष में कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

खबरें और भी हैं...