पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • डॉ. धींगड़ा पर मडूटा दो फाड़, निलंबन के विरोध में बुलाई बैठक बेनतीजा

डॉ. धींगड़ा पर मडूटा दो फाड़, निलंबन के विरोध में बुलाई बैठक बेनतीजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमडीयू यूआईईटी की मैकेनिकल इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अश्वनी धींगड़ा की ओर से सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट को लेकर बावल थमने का नाम नहीं ले रहा है। एमडीयू की कार्यकारी परिषद ने डॉ. अश्वनी धींगड़ा को चार्जशीट देकर सस्पेंड कर दिया है। इस मामले को लेकर अब मडूटा भी दो फाड़ नजर आने लगी है। मडूटा सचिव ने मंगलवार को एमडीयू टीचर्स एसोसिएशन की बैठक बुलाकर डॉ. अश्वनी धींगड़ा के निलंबन पर विरोध जताया। वहीं मडूटा के प्रधान डॉ. विकास सिवाच इससे कोई वास्ता नहीं रखते। उनका कहना है कि बैठक बुलाई जरूर गई, लेकिन बहुमत नहीं होने के चलते किसी तरह का कोई प्रस्ताव पास नहीं किया गया।

सोशल मीडिया पर एमडीयू के बारे में विवादित पोस्ट डालने पर ईसी ने डॉ. धींगड़ा को किया था सस्पेंड, अब राजनीति गहराई

यह है मामला

मैकेनिकल इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अश्वनी धींगड़ा ने फेसबुक पर एमडीयू के वित्तीय मामलों संबंधी एक पोस्ट डाली और इसमें कई तरह के आरोप लगाए। इस मामले को एमडीयू ने काफी गंभीर माना और मामले को ईसी के एजेंडे तक ले जाया गया। डॉ. धींगड़ा से इस बारे में जवाब भी तलब किया गया, लेकिन उनकी ओर से फेसबुक को निजी प्लेटफार्म बताकर मामले को नकार दिया। साथ आरोपों को साबित करने के लिए कैग की रिपोर्ट भी जमा करवाई। ईसी की दूसरी बैठक में रखे गए नोटिस के जवाब को शिक्षक की व्यवसायिक आचार संहिता से दूर बताकर उसे सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही जांच शुरु कर दी गई है।

डॉ. अश्वनी धींगड़ा

मडूटा को भरोसे में लेना चाहिए था : सचिव

मडूटा सचिव डॉ. हरिओम ने बताया कि मडूटा की बैठक दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हुई। इसके बाद यह दो बजे तक चली। इसमें डॉ. अश्वनी धींगड़ा के निलंबन मुद्दे पर चर्चा की। इसमें मडूटा कार्यकारिणी को विश्वास में लिए बिना कुलाधिपति एवं कुलपति को मडूटा प्रधान की ओर से लिखे पत्र की घोर निंदा की गई। इस मीटिंग में मडूटा कार्यकारिणी सदस्यों ने व मडूटा सचिव ने प्रधान की ओर से लिखे गए शिकायती पत्र में अपने आप को अलग किया। बैठक में डॉ. विकास सिवाच, डॉ. राजेंद्र शर्मा, डॉ. राजेश लाठर, डॉ. राजेश कुमार व डॉ. हरिमोहन उपस्थित रहे।

डॉ. हरिओम।

बैठक में बहुमत नहीं बना : प्रधान

मडूटा की आज कोई बैठक नहीं हो पाई। सचिव ने बैठक जरुर बुलाई थी, लेकिन तीन ही सदस्य डॉ. हरिओम, डॉ. राजेंद्र शर्मा व डॉ. राजेश कुमार पहुंचे। 11 सदस्यों में से तीन आदमी पहुंचे, तो बैठक रद्द कर दी गई। बहुमत की कार्यकारी परिषद की बैठक में कोई भी एजेंडा लाने के लिए 11 से 4 लोगों की जरूरत होती है। एजेंडा पास करने के लिए 6 की जरूरत है। फिर एजेंडा लेने के लिए किसी की कोई अपील भी नहीं आई और ना ही मुद्दा एसोसिएशन में रखा गया। - डॉ. विकास सिवाच, प्रधान, मडूटा।

खबरें और भी हैं...