पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • 134 ए : छुट्‌टी के चलते आज नहीं लगेगी लिस्ट, कल घोषित होगा टेस्ट का रिजल्ट

134 ए : छुट्‌टी के चलते आज नहीं लगेगी लिस्ट, कल घोषित होगा टेस्ट का रिजल्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नियम 134 ए के तहत एसेसमेंट टेस्ट का रिजल्ट 18 अप्रैल को घोषित किया जाए या नहीं, इस फैसले को लेकर देर रात तक जिला मौलिक शिक्षा कार्यालय के अफसरों में संशय बना रहा। नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी निभा रहे प्रिंसिपल सुरेंद्र हुड्डा भी दुविधा में पड़ रहे। उन्होंने बताया कि रिजल्ट तैयार कर लिया गया है, लेकिन 18 को अवकाश होने की वजह से रिजल्ट घोषित किया जाएगा या नहीं, इस पर कुछ कह पाना मुश्किल है। निर्धारित शेड्यूल में 18 अप्रैल को टेस्ट का रिजल्ट ब्लॉक स्तर पर बीईओ दफ्तर में चस्पा किया जाना है। उच्चाधिकारियों का कहना है कि टेस्ट का रिजल्ट 18 की बजाय 19 अप्रैल को घोषित किया जाएगा।

19 को रिजल्ट, 20 को ब्लॉकवार निकाला जाएगा ड्रा : शेड्यूल में फेरबदल होने के बाद अब 18 की बजाय 19 अप्रैल को रिजल्ट की सूची बीआरसी दफ्तरों में चस्पा की जाएगी। 20 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर ड्रा निकाला जाएगा। प्रथम ड्रा के बाद 21 से 26 अप्रैल तक अभिभावक बच्चों के दाखिले प्राइवेट स्कूल में करा सकेंगे।

महम बीईओ बोले: हम आज ही जारी करेंगे 141 बच्चों का रिजल्ट : महम ब्लॉक के बीईओ जितेंद्र गौड़ ने कहा है कि वह निर्धारित शेड्यूल के तहत 18 अप्रैल को अवकाश के दिन ही 141 बच्चों का रिजल्ट घोषित करेंगे। अभिभावक बच्चों का रिजल्ट बुधवार सुबह विभाग की वेबसाइट व किशनगढ़ स्कूल के नोटिस बोर्ड पर आकर देख सकते हैं।

खबरें और भी हैं...