पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • कांग्रेस ब्लाक प्रधान के रणजी खिलाड़ी भतीजे की खरखौदा में गोली मार हत्या

कांग्रेस ब्लाक प्रधान के रणजी खिलाड़ी भतीजे की खरखौदा में गोली मार हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस के रोहतक ब्लॉक प्रधान राजपाल बधवार के भतीजे व क्रिकेटर सुमित बधवार की खरखौदा में गाली मारकर हत्या कर दी गई। सुमित बधवार मंगलवार की रात रोहतक में अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में था। रात करीब तीन बजे दोस्तों को छात्रों को कोचिंग देने की बात कहकर सुमित खरखौदा के लिए निकल गया था। बुधवार सुबह करीब दस बजे के मर्डर की सूचना परिजनों को मिली।सुमित के दोस्तों का कहना है कि रात को पूरी रात वह उनके साथ पार्टी में था। उसने उसके साथ किसी के झगड़े के बारे में भी कोई बात नहीं बताई हालांकि सुमित कभी भी किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं करता था। उसका सरल स्वभाव का व्यक्तित्व था।

बेहतरीन बल्लेबाज और विकेटकीपर

में थी सुमित की गिनती

सुमित बधवार हरियाणा टीम से चार ट्रॉफी खेल चुका था, जिनमें रणजी ट्राॅफी, शहीद मुस्ताद अली ट्राॅफी, कुच विहार ट्राॅफी, विजय हजारे ट्राॅफी शामिल हैं। पिछले दस साल से सुमित क्रिकेट जगत में था। सुमित की गिनती सबसे अच्छे बेस्ट मैन अाैर विकेट कीपरों में थी।

दाे महीने पहले ही खरखौदा के स्कूल में क्रिकेट कोच लगा था सुमित

सुमित रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में ही क्रिकेट का अभ्यास करता था। इसके अलावा वह रोहतक के एक निजी स्कूल में बच्चों को भी कोचिंग देता था। लेकिन पिछले दो महीने से ही सुमित खरखौदा के एक निजी स्कूल में बच्चों को क्रिकेट की कोचिंग देने गया था। वह महीने में एक दो दिन ही सुनारियां चौक स्थित अपने घर अाता था।

खरखौदा . हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम।

कभी किसी से नहीं

हुआ था झगड़ा

पूर्व जिला पार्षद व कांग्रेस के रोहतक ब्लाक के प्रधान राजपाल बधवार ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। सुमित की आज तक किसी के साथ कोई भी कहासुनी नहीं हुई। सुमित काफी समय से क्रिकेट खेलता था। मंगलवार की रात भी वह रोहतक में एक दोस्त की पार्टी में था। सुमित अविवाहिता था। जबकि उसका बड़ा भाई अंकित एक कोचिंग सेंटर चलाता है। पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है।

खबरें और भी हैं...