मास्टर एथलेटिक्स में 75 वर्षीय चांद सिंह ने चार पदक जीते
रोहतक | कर्नाटक में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शहर के बुजुर्ग खिलाड़ियों ने दम दिखाया। प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 2000 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें लक्ष्मी नगर निवासी 75 वर्षीय चांद सिंह अहलावत ने चार पद जीते। उन्होंने शॉटपुट, डिस्कस थ्रो में गोल्ड और हेमर थ्रो, जैवलिन थ्रो में सिल्वर पदक जीता। इसी के साथ मोखरा के दो भाइयों ने भी मेडल जीत गांव का नाम रोशन किया। 60 वर्षीय आयु वर्ग में अत्तर सिंह ने सिल्वर और जगत सिंह ने हर्डल रेस में गोल्ड सहित तीन मेडल जीते। रामकरण हुड्डा ने 400 मीटर में सिल्वर और दयानंद ने भी 1500 मीटर रन में पदक जीता।