सोमबीर पहलवान सम्मानित, बोले- घायल होने के कारण गोल्ड से चूका
सोमबीर पहलवान सम्मानित, बोले- घायल होने के कारण गोल्ड से चूका
बादली | राष्ट्रमंडल खेलों में 86 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीतकर बादली पहुंचे पहलवान सोमबीर कादयान का बादली के ग्रामीणों ने भव्य स्वागत कर सम्मानित किया। गुलिया खाप की ओर से स्वागत कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए खाप के अध्यक्ष नरेशपाल गुलिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। ढांसा बॉर्डर से ही पहलवान सोमबीर के विजयी काफिले का ढोल नगाड़ों के साथ बादली तक लाया गया। बादली बाईपास पर एएसआई कुलदीप व ठेकेदार मंदिर के निवास पर स्वागत किया गया। सोमबीर पहलवान ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 86 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया।
पहलवान सोमबीर हिंद केसरी रहे सुरेश पहलवान के पुत्र हैं और वे हाल में रोहतक में सुरेश अखाड़ा में प्रैक्टिस करते हैं। पहलवान सोमबीर ने कहा कि उन्हें एक मैच के दौरान चोट लग गई थी, जिसके कारण वह अपनी तैयारी का पूरा फायदा नहीं उठा पाए। गोल्ड मेडल से चूक गए।