चेतावनी के बाद हैफेड ने खरीदी कटेसरा की सारी सरसों
चेतावनी के बाद हैफेड ने खरीदी कटेसरा की सारी सरसों
कलानौर | मंडी में कटेसरा के किसानों की चेतावनी के बाद हैफेड ने मंगलवार को सारी सरसों खरीद ली। कटेसरा के किसान सुबह नौ बजते ही मंडी में पहुंचे। हैफेड ने सुबह से ही खरीद शुरू कर दी और देर रात तक किसानों की फसल खरीदी है। मंगलवार को किसानों की सरसों की खरीद न होने से कटेसरा के किसानों की अधिकारियों के साथ बहस हो गई थी। किसानों ने रोहतक-भिवानी मार्ग को रोकने की चेतावनी दी थी। भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र तोमर ने शाम को अधिकारी से आश्वासन के बाद किसानों को बुधवार को सरसों खरीदी की जानकारी दी थी। किसानों की समस्याओं को दैनिक भास्कर समाचार पत्र ने 17 मार्च 2018 के समाचार-पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसके बाद अधिकारियों ने बुधवार को कटेसरा के ग्रामीणों की रात तक सारी सरसों खरीद ली।