पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • नशा करने के लिए पीजीआई से चुराते थे बाइक, दो गिरफ्तार

नशा करने के लिए पीजीआई से चुराते थे बाइक, दो गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों को सुनारिया चौक से गिरफ्तार किया है। एक आरोपी की पहचान अमृत काॅलोनी के सूरज के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। जहां एक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

एएसआई जरनैल सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर करीब 10 दिन पहले बाइक पीजीआईएमएस रोहतक से चोरी की थी। इससे पहले भी आरोपियों ने करीब 10 दिन पहले ही पीजीआईएमएस कैंपस में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपी नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी करते थे।

खबरें और भी हैं...