पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • शिक्षुता नियुक्त के लक्ष्य को पूरा करने में कोताही नहीं बरतें नोडल अधिकारी

शिक्षुता नियुक्त के लक्ष्य को पूरा करने में कोताही नहीं बरतें नोडल अधिकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. शिक्षुता समीक्षा की बैठक को संबोधित करते एडीसी अजय कुमार।

भास्कर न्यूज | रोहतक

अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार ने सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को स्वीकृत पदों के विरूद्ध शिक्षुता (अप्रेंटिस) नियुक्त करने के निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि अभी भी बहुत से ऐसे विभाग हैं, जिन्होंने शिक्षुता पदों पर नियुक्तियां प्रदान नहीं की हैं। नोडल अधिकारी लक्ष्य को पूरा करने में कोताही न बरतें। यह निर्देश मंगलवार को एडीसी अजय कुमार ने डीआरडीए के कांफ्रेंस हाल में शिक्षुता समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि कुल स्वीकृत पदों के विरूद्ध 10 प्रतिशत पद शिक्षुता से भरने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य के अनुसार ही संबंधित नोडल अधिकारी को पोर्टल पर पद सृजित करने होंगे। जैसे ही ऑनलाइन आवेदन आते हैं, नियमानुसार कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने कहा कि अभी भी कई ऐसे विभाग हैं, जिन्होंने पद ही सृजित नहीं किए हैं। आईटीआई के प्रिंसिपल जयदीप सिंह कादियान एवं सहायक शिक्षुता सलाहकार सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...