इनहांसमेंट पर सेक्टरवार बनाएंगे तीन मेंबरों की कमेटी, आज जींद में होगी राज्यस्तरीय मीटिंग
इनहांसमेंट के मुद्दे पर सात दिन से चल रहे धरने का मंगलवार को अंतिम दिन रहा। एक सप्ताह तक चले धरने में सेक्टरवासियों ने बढ़चढ़कर उपस्थिति दर्ज कराते हुए हुडा के अफसरों को इनहांसमेंट के नोटिस वापस लेने का दबाव बनाया। धरने को किसान सभा अध्यक्ष प्रीत सिंह ने समर्थन दिया। सेक्टर एक रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान कदम सिंह अहलावत ने धरने के समापन पर कहा कि 18 अप्रैल दिन बुधवार को जींद में स्टेट फेडरेशन आल हरियाणा सेक्टर एसोसिएशन की मीटिंग में आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। मीटिंग में रोहतक जिले से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शामिल होने जाएगा। उन्होंने बताया कि इनहांसमेंट के मुद्दे पर हर सेक्टर से तीन सदस्यीय जिला कमेटी गठित की गई है। धरने के दौरान रामचंद्र सिवाच, एचके दलाल, बीएस मलिक, धर्मवीर सिंह दहिया, प्रेमप्रकाश अरोड़ा, खुशीराम दांगी, जयसिंह राणा, राजबाला मलिक, सुमित, सुरेंद्र, प्रधान सिंह तंवर, नफे सिंह, ताराचंद, रणबीर सिंह, जोगिंद्र सिंह, बलवान सिंह खत्री , राजेंद्र सिंह सहित अन्य सेक्टरवासी मौजूद रहे।
रोहतक. सेक्टर 3 स्थित हुड्डा कार्यालय पर इनहांसमेंट की समस्या को लेकर धरने पर बैठे हुए सेक्टरवासी।
भास्कर न्यूज | रोहतक
इनहांसमेंट के मुद्दे पर सात दिन से चल रहे धरने का मंगलवार को अंतिम दिन रहा। एक सप्ताह तक चले धरने में सेक्टरवासियों ने बढ़चढ़कर उपस्थिति दर्ज कराते हुए हुडा के अफसरों को इनहांसमेंट के नोटिस वापस लेने का दबाव बनाया। धरने को किसान सभा अध्यक्ष प्रीत सिंह ने समर्थन दिया। सेक्टर एक रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान कदम सिंह अहलावत ने धरने के समापन पर कहा कि 18 अप्रैल दिन बुधवार को जींद में स्टेट फेडरेशन आल हरियाणा सेक्टर एसोसिएशन की मीटिंग में आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। मीटिंग में रोहतक जिले से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शामिल होने जाएगा। उन्होंने बताया कि इनहांसमेंट के मुद्दे पर हर सेक्टर से तीन सदस्यीय जिला कमेटी गठित की गई है। धरने के दौरान रामचंद्र सिवाच, एचके दलाल, बीएस मलिक, धर्मवीर सिंह दहिया, प्रेमप्रकाश अरोड़ा, खुशीराम दांगी, जयसिंह राणा, राजबाला मलिक, सुमित, सुरेंद्र, प्रधान सिंह तंवर, नफे सिंह, ताराचंद, रणबीर सिंह, जोगिंद्र सिंह, बलवान सिंह खत्री , राजेंद्र सिंह सहित अन्य सेक्टरवासी मौजूद रहे।
इन सेक्टरों में बनाई गई कमेटी
कमेटी में सेक्टर एक से कदम सिंह अहलावत, प्रोफेसर महताब सिंह, एसआर चुघ, सेक्टर तीन से रामंचद्र सिवाच, कपूर सिंह ढाका, सेक्टर 4 एक्सटेंशन से धर्मबीर राठी, जगबीर मलिक, संजय सांगवान, सेक्टर छह से रमेश खासा, रणबीर दलाल, हरज्ञान सिंह, ऋषि देसवाल, सेक्टर पांच से केएल मलिक को शामिल किया गया है।