आज युवाओं को संबोधित करेंगे इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला
रोहतक | इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला बुधवार को 12 बजे नए बस स्टैंड पर पार्टी ऑफिस में पहुंचेंगे। यह जानकारी मंगलवार को इनसो जिला अध्यक्ष अमित माजरा ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से इनसो छात्रसंघ चुनाव को लेकर संघर्ष कर रहा था। इसके लिए इनसो ने दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में हिसार यूनिवर्सिटी में लगभग 110 घंटे की भूख हड़ताल करके सरकार से छात्रसंघ चुनाव बहाल करवाने का काम किया।