दुर्गा भवन मंदिर के पास मिला साधु का शव, मुंह पर चोट के निशन
दुर्गा भवन मंदिर के गेट के पास मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एक साधु का शव मिला। शहर के मुंह पर चोट के निशान है। स्थानीय लाेगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस के शवगृह में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पत चल पाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह दुर्गा भवन मंदिर के पास एक साधु को आसपास के लोगों ने खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर जगबीर सिंह मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से नमूने जुटाए। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन किसी को कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव की मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।