महिला का ऑटो में पर्स चोरी
रोहतक | नए बसस्टैंड से माता दरवाजा के पास एक ऑटो सवार महिला का पर्स चोरी हो गया। इस बारे में पुलिस को गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क निवासी सोनिया ने शिकायत दर्ज कराई है। सोनिया ने पुलिस को बताया है कि वो बुधवार को अपने पति के साथ अपनी रिश्तेदारी में एक शादी में शामिल होने आई थी। बस स्टैंड से ऑटो लेकर वो माता दरवाजा पहुंचे। जब वो फल खरीदने के लिए ऑटो से उतरे तो पता चला उनका पर्स किसी ने चोरी कर लिया। पर्स में एक सोने की चेन व अंगूठी, 3000 रुपये कैश व अन्य जरूरी दस्तावेज थे।