पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • ‘मदद’ एप से रेल यात्री कर सकेंगे खाने व टॉयलेट की शिकायत

‘मदद’ एप से रेल यात्री कर सकेंगे खाने व टॉयलेट की शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यात्री अब रेलवे की ‘मदद’ से ट्रेन, प्लेटफार्म पर गंदे शौचालय व गुणवत्ताहीन खाने की शिकायत सीधे उच्चाधिकारियों से कर सकेंगे। रोहतक जंक्शन से रोजाना 25 हजार से अधिक रेल यात्रियों का आवागमन होता है। इसमें अधिकांश दैनिक यात्री है, जिन्हें चेनपुलिंग, मालगाड़ी निकालने के चक्कर में सवारी ट्रेन देरी से चलने और स्टेशन परिसर पर गंदे शौचालय की समस्या से जूझना पड़ता है। रेलवे बोर्ड ने जमीनी स्तर पर यात्रियों की समस्या जानने के लिए ‘मदद’ रेल एप लांच करने की तैयारी पूरी कर ली है। इस एप के जरिए अफसरों की ओर से यात्री को अपडेट कराया जाएगा कि उनकी शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई है। फिलहाल रेल यात्रियों के पास ट्विटर, फेसबुक हेल्पलाइन या शिकायत रजिस्टर की सुविधा पहले से मौजूद है।

रेलवे ने ट्रेनों और स्टेशनों पर जमीनी स्तर पर समस्याएं पता करने की बनाई योजना

रेलवे का पहला हेल्प एप

बोर्ड के उच्चाधिकारियों ने दावा किया है कि यात्री शिकायतों का निस्तारण करने के लिए रेलवे का यह पहला हेल्प एप होगा। अभी तक रेलवे के एप में ट्रेनों का रनिंग स्टेटस, पीएनआर स्टेटस, किराये की जानकारी सहित अन्य कई सुविधाएं मिल जाती थीं। लेकिन यात्री को ट्रेन या स्टेशन परिसर के प्लेटफार्म पर आने वाली किसी भी समस्या के लिए रेलवे कंट्रोल नंबर 189 व 132 पर ही शिकायत दर्ज कराते थे। इन नंबरों पर देर से रिस्पांस मिलता है।

ऐसे कर सकेंगे एप का उपयोग

एप का ट्रायल चल रहा है, जल्द करेंगे जारी

यात्री को अपने मोबाइल पर मदद एप डाउनलोड करना होगा।

शिकायतकर्ता के मोबाइल पर रेलवे की ओर से आईडी नंबर दिया जाएगा।

यात्री ऑनलाइन शिकायत का स्टेटस चेक कर सकेगा।

यात्री की शिकायत पर रेलवे ने क्या कार्रवाई की, ये भी अपडेट मिलेगा।

मदद एप का अभी ट्रायल बेस पर टेस्ट चल रहा है। इसे शीघ्र जारी किया जाएगा। हमें अभी इस संबंध में इसे लांच करने के लिए आधिकारिक सूचना मिलने का इंतजार है। यह सही है कि इस एप के जरिए यात्री अपनी समस्याएं सीधे उच्चाधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे। -कुलतार, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे

शिकायत की मिलेगी आईडी

रेलवे बोर्ड की ओर से अप्रैल माह के अंत तक ‘मदद’ (मोबाइल एप्लीकेशन फॉर डिजायर्ड असिस्टेंस ड्यूरिंग ट्रैवल) मोबाइल एप्लीकेशन जारी कर दिया जाएगा। इस एप के जरिए वे डिमांड करने पर इमरजेंसी सेवाएं भी ले सकेंगे। एप पर ऑनलाइन शिकायत रजिस्टर करते ही अफसर सीधे तौर पर संज्ञान लेंगे। इस तरह से शिकायतों को दर्ज करना और उसे निपटाने की पूरी प्रक्रिया तेजी से हो सकेगी। दिल्ली मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि यात्री एप पर अपनी शिकायतें पीएनआर टाइप कर दर्ज कर सकते हैं। पंजीकरण के समय एसएमएस के जरिए उन्हें एक शिकायत आईडी मिलेगा।

खबरें और भी हैं...