पंक्चर होने के बाद डिवाइडर से टकराई स्कूटी, एक की मौत
रोहतक | सोनीपत स्टैंड के पास मंगलवार रात को हुए हादसे में पाड़ा मोहल्ला के दीपक की जान चली गई। हादसे में दीपक के साथ स्कूटी पर बैठा उसकी दोस्त नवीन भी घायल हो गया। फुटेज में नजर आ रहा है कि रात करीब ढाई बजे सोनीपत स्टैंड की ओर आते स्कूटी पंक्चर होने के बाद अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से टकराकर दीपक और नवीन सड़क पर गिरे। सिर में चोट लगने से दीपक की मौत हो गई। दीपक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।