एमपीएचई खसरा व रुबेला प्रोग्राम का करेंगे बहिष्कार
रोहतक. एमपीएचई एसोसिएशन के सदस्य मांगों काे लेकर बैठक करते हुए।
भास्कर न्यूज | रोहतक
एमपीएचई एसोसिएशन की बुधवार को बैठक जिला प्रधान कुलताज मलिक की अध्यक्षता में की गई। इसका संचालन मुकेश कुमार सचिव ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य खसरा और रुबेला प्रोग्राम का बहिष्कार करने बारे रहा। राज्य कमेटी ने जो बहिष्कार का फैसला लिया है, जिला उसका समर्थन करता है। आज तक सरकार ने मांगों पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई है। इस वजह से कर्मचारी वर्ग में भारी रोष है। बैठक में फैसला लिया कि 20 अप्रैल को जिले के स्वास्थ्य कार्यकर्ता सिविल सर्जन रोहतक को जुलूस के तौर पर ज्ञापन सौंपेंगे। यदि सरकार 24 अप्रैल तक मांगों पर विचार नहीं करती तो पूरे हरियाणा में खसरा एवं रुबेला प्रोग्राम का विरोध होगा। प्रमुख मांगे हैं, 4200 ग्रेड पे एफटीए को एक हजार रुपए करना, ड्रेस अलाउंस देना, एमसीएच अलाउंस रेगुलर एएनएम के साथ-साथ आरसीएच को भी देना, टीकाकरण करते हुए भी आज तक टेक्निकल घोषित नहीं किया गया जोकि अन्याय है, इसलिए टेक्निकल घोषित किया जाए। आरसीएच एएनएम की बढ़ी हुई सैलरी जल्द जारी की जाए। बुधवार काे जिला स्तर के पदाधिकारियों एवं ब्लाक के पदाधिकारियों ने इस बैठक में भाग लिया। बैठक में राज्य पर प्रचार सचिव रोशन लाल उपस्थित रहे एवं पूर्व प्रधान अनिल कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हर कदम उठाने को तैयार है। इस दौरान बबली, जयदेव, प्रदीप, निर्मल, रानी देवी, संतोष, देवेंद्र, अनीस, सुंदर, आजाद, संदीप अजहरुद्दीन भी उपस्थित रहे।