पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • हरियाणा पूर्व सैनिक संघ के प्रशासक को हटाने की मांग

हरियाणा पूर्व सैनिक संघ के प्रशासक को हटाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | हरियाणा पूर्व सैनिक संघ ने रजिस्ट्रार सोसायटी की ओर से नियुक्त प्रशासक को हटाने की मांग की है। संघ के हाल ही में पद से हटाए गए कर्मचारियों व अधिकारियों ने ये मांग उठाई है। इनका कहना है कि प्रशासक ने गलत तरीके से उन्हें हटाया है। जबकि उनके पास किसी सोसायटी की कार्यकारिणी में हस्तक्षेप करने का संवैधानिक अधिकार नहीं है। कैप्टन जगबीर मलिक ने कहा कि हरियाणा पूर्व सैनिक संघ के 2017 में नियमित चुनाव निर्धारित थे। उस समय तीन जिलों हिसार, सिरसा और फतेहाबाद को छोड़कर सभी जगह चुनाव हो गए थे। लेकिन बाबा राम रहीम की गिरफ्तारी के चलते हिसार, सिरसा व फतेहाबाद में धारा 144 लगी हुई थी, इसलिए वहां चुनाव नहीं हो पाए और जिसके कारण संस्था के प्रधान, उपप्रधान और सचिव आदि का चुनाव समय पर नहीं हो सका। इसी बीच संस्था के कुछ लोगों ने चुनाव को कोर्ट में चैलेंज करते हुए दोबारा चुनाव की मांग कर दी और 2 नवंबर, 2017 को पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो गया। उसके बाद रजिस्ट्रार सोसायटी रोहतक ने एचसीएस अधिकारी प्रदीप अहलावत को प्रशासक नियुक्त कर दिया गया। आरोप है कि उन्होंने अपने कार्य को चलाने के लिए पांच-छह पूर्व सैनिक अधिकारी अपने सलाहकार नियुक्त कर लिये और अपनी मनमर्जी से इन्होंने पहले से कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी सेवाओं से जबरदस्ती मुक्त कर दिया।

इन अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्टेट रजिस्ट्रार ऑफ सोसायटीज से अपील दायर कर मांग की है कि प्रशासक को उसकी इन अनुचित कार्रवाई के लिए तुरंत हरियाणा भूतपूर्व सैनिक संघ के प्रशासक पद से हटा देना चाहिए। इस पर स्टेट रजिस्ट्रार सोसायटी ने स्पष्ट किया है कि प्रशासक का कार्य संस्था के संचालन का है न कि किसी कर्मचारी या अधिकारी को हटाने का।

सोसायटी के कुछ कर्मियों को हटाने से जुड़ा है विवाद

खबरें और भी हैं...