हवन के बाद भजनों से प्रभु का गुणगान
भगवान परशुराम सेवा समिति एवं सामाजिक संस्था आपके साथ की ओर से अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव बुधवार को डेरा महंत श्रीबाबा बालक पुरी धाम धर्मशाला पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम महामंडलेश्वर कपिल पुरी, बाबा कालीदास, महंत कर्ण पुरी के सानिध्य में हुआ। मुख्यातिथि सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, अति विशिष्टातिथि आजाद सिंह अत्री, विशिष्टातिथि व्यापारी सोम मलिक, गंगा बिसन खड्डी वाले, राजेश लूंबा टीनू एवं सुरेश वशिष्ठ रहे। मनीष ग्रोवर ने कहा कि सतयुग एवं त्रेता युग का प्रारंभ इसी तिथि से हुआ है। भगवान परशुराम का अवतरण भी इसी तिथि को हुआ है। भारतीय जनता पार्टी की परम्परा संतों का सम्मान करने की रही है। भगवान हमेशा सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं। आजाद अत्री ने कहा कि अक्षय तृतीया पर अच्छे आचरण एवं सद्गुणों के लिए बड़ों का आशीर्वाद लेने से वह अक्षय रहता है। सर्व प्रथम सर्वे भवंतु सुखिन: की कामना से हवन किया गया। भगवान परशुराम सर्वजातीय सेवा संघ के अध्यक्ष बीएस कौशिक की टीम ने वैदिक मंत्रों का पाठ किया। प्रोफेसर डॉ. हुकम चंद ने शिव एवं राम भजनों के माध्यम से आकर्षक समा बांध दिया। उनके साथ तबले पर सुभाष ने संगत की और डाॅ.स्वाति एवं ज्योति की जुगलबंदी ने माहौल को भक्ति मय बना दिया। प्रेम रावल ने सुबह सुबह लो शिव का नाम भजन गाया। कवि वीरेेंद्र मधुर ने अपनी रचना प्रस्तुत की। ईश्वर भारतीय, डाॅ. कपिल कौशिक एवं साहित्य सेवा के लिए डाॅ. आशुतोष को संस्था के पदाधिकारियों एवं संतों की ओर से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर साहित्यकार भारत भूषण सांघीवाल, प्रो. विश्वबंधु, विरेंद्र मधुर, हरिओम कौशिक, आचार्य देवकृष्ण शौनक स्वामी रूप किशन, सुभाष गुप्ता, राजेश जैन, जागृति, राजबहादुर शर्मा, सुरेंद्र, सुरेश वशिष्ठ, श्रीभगवान भारद्वाज, राजरानी शर्मा, नरेश गौड़, पहरावर गौशाला प्रधान नरेश, श्यामनाथ शर्मा, राम अवतार शास्त्री, सतीश कौशिक, पूर्व सरपंच प्रवीण पहरावर व पं लोकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। इस क्रम में महिला मंडल की मालती कौशिक, बिमला देवी, दीप्ति गौड़, जागृति, डाॅ.शशी, राजरानी, सोनिया कौशिक कार्यक्रम में सहयोग किया।
रोहतक. बाबा बालकपुरी डेरे में परशुराम के जन्मोत्सव पर मुख्य अतिथि मनीष ग्रोवर को स्मृति चिह्र भेंट करते बाबा कर्ण पुरी महाराज।
भगवान परशुराम मानवता के कल्याण के लिए ही
अवतरित हुए : रेणु डाबला
रोहतक |नगर निगम मेयर एवं महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रेणु डाबला ने कहा कि भगवान परशुराम मानवता के कल्याण के लिए ही अवतरित हुए थे । शास्त्रों के अनुसार वे अमर हैं । उनकी शिक्षा एवं मार्ग-दर्शन से ही समस्त मानवता का कल्याण हो सकता हैं। वे आज परशुराम जयंती पर आयोजित विचार संगोष्ठी में बोल रही थीं। कांग्रेस प्रवक्ता ललित मोहन सैनी ने भी भगवान परशुराम के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, सुरेश देवी, नंदकिशोर कपूर, तिलक राजमग्गू, कुशलानंद वशिष्ठ, रितुराज सैनी, मृदुला शर्मा, सुलोचना हुड्डा, कुलदीप बतरा, सोमनाथ महता, कृष्ण राव, शकुंतला ढुल, प्रियंका परवाना, मोनिका सिंह, राजीव अत्री, अनुराग परवाना, रामजीदास मिगलानी मौजूद रहे।