22 अप्रैल को डॉ. बलवान सांसी कृष्णा काॅलोनी में करेंगे मीटिंग
रोहतक | हरियाणा भाट समाज की बैठक बुधवार को गोहाना रोड पर कृष्णा कॉलोनी में हुई। प्रदेशाध्यक्ष मनोहर सांकला भाट व भारतीय दलित पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा पहुंचे। प्रदेशाध्यक्ष मनोहर ने कहा कि भाट समाज के साथ जातीय, अत्याचार व भेदभाव होता रहा है। अब समय आ गया है कि सभी भाट समाज के लोग संगठित होकर सम्मान की रक्षा करते हुए अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करना होगा। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को कृष्णा कॉलोनी में हरियाणा घुमंतु बोर्ड के चेयरमैन डॉ. बलवान सिंह सांसी आएंगे और समाज को एकजुट करेंगे। बैठक में हरफूल भाट, महावीर खंडेलवाल, रामकरण जागा भाट, किशन लाल जागा भाट, सुरेश गुज्जर, बनवारी लाल चंदेल, सन्नी भाट, ज्ञानी चौहान, राजू, महेंद्र, मनजीत, रतिराम, मदन भाट मौजूद रहे।