पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • प्रदर्शन कर दोषियों को गिरफ्तार कर सजा देने की मांग

प्रदर्शन कर दोषियों को गिरफ्तार कर सजा देने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | बेटियों के साथ हो रही क्रूरतम अपराध की घटनाओं के खिलाफ आईसीडीएस सुपरवाइजर वेलफेयर एसोसिएशन ने मानसरोवर पार्क में रोष सभा की गई। इसके बाद अम्बेडकर चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। इसकी अध्यक्षता राज्य उपाध्यक्ष हरदेश ने की। सबसे पहले पीड़िताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एसोसिएशन की राज्य प्रधान सबिता मलिक ने कहा कि इन घटनाओं ने पूरे देश का हिलाकर रख दिया है। ऐसा लगता है कि देश में कोई भी महिला सुरक्षित नहीं है। अपराधियों को पकड़ने के लिए सर्वोच्च न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ा है। सुपरवाइजर एसोसिएशन मांग करती है कि दोषियों को गिरफ्तार करके कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए, हर जगह पर फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाए, छात्राओं के लिए स्कूल व कॉलेज आने के लिए सरकारी बसों का इंतजाम किया जाए।

खबरें और भी हैं...