पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • पीजीआई में आयकर इंस्पेक्टर की नवजात बच्ची का थायराइड 10.1, निजी लैब की रिपोर्ट में आया 0.83

पीजीआई में आयकर इंस्पेक्टर की नवजात बच्ची का थायराइड 10.1, निजी लैब की रिपोर्ट में आया 0.83

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयकर इंस्पेक्टर की नवजात बेटी की थायराइड की रिपोर्ट पीजीआई और निजी लैब में अलग अलग आई है। जहां पीजीआई की लैब में नवजात के थायराइड का लेवल 10.1 आया तो निजी लैब की रिपोर्ट में 0.83 आया है। दोनों ही संस्थान के पदाधिकारी अपनी अपनी रिपोर्ट के सटीक होने का दावा कर रहे हैं। सेक्टर दो तीन निवासी अनिता चिकारा बाबा रामदेव की पतंजलि समिति की जिला महामंत्री है। उनका बेटा सुधीर चिकारा दिल्ली में इनकम टैक्स में इंस्पेक्टर है। अनिता की पुत्रवधू ने 19 अप्रैल को एक बेटी को जन्म दिया था। जन्म के दो तीन दिन बाद ही नवजात को पीलिया की शिकायत हो गई।

इस पर अनिता पोती की जांच करवाने के लिए 23 अप्रैल को उसे पीजीआई लेकर आ गई। अनिता का कहना है कि यहां पर महिला डॉक्टर ने जांच करने के बाद बच्ची का थायराइड सहित अन्य टेस्ट कराने की सलाह दी। अनिता ने 7 मई को पोती का थायराइड टेस्ट करवाया। सोमवार को पीजीआई लैब से मिली रिपोर्ट में पोती का थायराइड 10.1 आया। इस परिवार के सभी लोग डर गये। इसके बाद उन्होंने किसी अन्य डॉक्टर से सलाह मशविरा किया। फिर परिजनों ने दिल्ली रोड स्थित एक निजी लैब में बच्ची का थायराइड चेक करवाया।

यहां की रिपोर्ट में बच्ची का थायराइड 0.83 आया। फिलहाल बच्ची की हालत ठीक है। अनिता का कहना है कि दोनों में से एक लैब की रिपोर्ट में गड़बड़ जरूर है। अब अनिता दोनों लैब की रिपोर्ट और बच्ची को पीजीआई की बायोकेमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉक्टर वीना सिंह गहलोत को दिखाएगी। ताकि सच्चाई का पता चल सके। मामले में डॉ. वीना सिंह गहलोत का कहना है कि पीजीआई की लैब में सभी रिपोर्ट ठीक होती है।

फिलहाल बच्ची की हालत ठीक, परिजनों का कहना दोनों में से एक लैब की रिपोर्ट में गड़बड़ जरुर

खबरें और भी हैं...