पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • महिला प्रोफेसर ने कार शोरूम में टेस्ट डाइविंग करते वक्त शीशे के दरवाजे में मारी टक्कर

महिला प्रोफेसर ने कार शोरूम में टेस्ट डाइविंग करते वक्त शीशे के दरवाजे में मारी टक्कर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. जींद रोड स्थित गाड़ी शोरूम में तोड़फोड़ की घटना सीसीटीव में कैद।

भास्कर न्यूज | रोहतक

जींद रोड पर एक कार शोरूम में एमडीयू की महिला प्रोफेसर अपनी गाड़ी की सर्विस करवाने के लिए गई थी। जब महिला प्रोफेसर गाड़ी की टेस्ट ड्राइविंग करने लगी तो उसकी गाड़ी अचानक शोरूम के कांच के दरवाजे से टकरा गई। कार में सवार शोरूम के कर्मचारी ने गाड़ी का हैंड ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोका। इस दौरान महिला प्रोफेसर ने काफी देर तक शोरूम में हंगामा काटा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कार शोरूम के मालिक राकेश जैन ने बताया कि बुधवार को करीब एक बजे एमडीयू की महिला प्रोफेसर अपनी गाड़ी लेने के लिए शोरूम पहुंची। गाड़ी की सर्विस होने के बाद महिला प्रोफेसर ने जब गाड़ी की टेस्ट ड्राइविंग करने की बात कही तो शोरूम की एक महिला कर्मचारी व एक पुरुष कर्मचारी उसके साथ गाड़ी में सवार थे। शोरूम के मेन गेट के पास जब गाड़ी पहुंची तो अचानक शोरूम के दरवाजे में जा टकराई। इससे शोरूम को कांच का दरवाजा टूट गया।

गाड़ी की सर्विस नहीं की ढंग से तो हुई अनियंत्रित

प्रोफेसर का कहना है कि उसने गाड़ी सर्विस के लिए दी थी, लेकिन उसकी गाड़ी की सर्विस सही ढंग से नहीं की गई। जिससे उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर शोरूम के शीशे से जा टकराई।

दो घंटे तक करते रहे महिला पुलिस का इंतजार

शोरूम के संचालक राकेश जैन का कहना है कि उन्होंने डेढ़ बजे कंट्रोल रूम में फोन कर घटना की सूचना दी थी, लेकिन चार बार फोन करने के बाद तो गोकर्ण चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद करीब दो घंटे तक पुलिस महिला पुलिस के इंतजार में शोरूम में ही महिला के पास बैठी रही, लेकिन महिला पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद करीब चार बजे शोरूम एएसआई महिला पुलिस कर्मी को सुखपुरा चौक से लेकर आया। फिर पुलिस महिला प्रोफेसर को अपने साथ लेकर चौकी ले गई।

शोरूम मालिक ने

शिकायत दी है

एक कार कंपनी के शोरूम के गेट में कार से टक्कर मारने के मामले में शोरूम मालिक की शिकायत ले ली गई। जबकि महिला प्रोफेसर की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई। अभी मामले की जांच जारी है। एसआई हरपाल सिंह, प्रभारी गोकर्ण चौकी।

खबरें और भी हैं...