आनंद हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
कारौर के आनंद पहलवान की हत्या की वारदात में शामिल आरोपी सोमबीर, राजू बसौदी, आरके की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दिल्ली समेत उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। अब पुलिस इस मामले मे अनिल छिप्पी के भाई सोमबीर, राजू बसौदी व आरके समेत अन्य आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास कर रही है। पुलिस इस मामले में पहले दीपक राई, सचिन उर्फ शूटर, मोहित उर्फ पहलवान व प्रदीप उर्फ पोपी नई बसौदी, विकास उर्फ भांदू, विकास उर्फ बग्गा व मोहित को गिरफ्तार कर चुकी है।