नहर में मिला युवक का शव
रोहतक | लाखनमाजरा में गिरावड़ के पास भिवानी सब ब्रांच नहर में एक 25 वर्षीय युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआईएमएस के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। गांव गिरावड़ के पास भिवानी ब्रांच नहर में दोपहर करीब 12:30 बजे एक युवक का शव देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।