सलाह ने की लेक्चरर्स व अतिथि अध्यापकों के ट्रांसफर की मांग
रोहतक | स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन हरियाणा (सलाह) के राज्य प्रधान राजकुमार शर्मा व संरक्षक सुनील नेहरा ने बुधवार को संयुक्त बयान जारी कर कहा कि वर्ष 2016 से लेक्चरर्स के ट्रांसफर पर ही प्रयोग किया जा रहा है। दो साल से अधिकांश महिला प्राध्यापक घरों से दूर हैं। सलाह ने मांग की है कि जल्द से जल्द लेक्चरर्स के तबादले किए जाएं ताकि घरों से दूर प्राध्यापक नजदीक आ सकें। वहीं अतिथि अध्यापक पांच साल से अधिक समय से एक ही स्कूल में हैं। उनको भी ट्रांसफर प्रक्रिया में शामिल किया जाए। उन्होंने दावा किया कि न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में सात अक्टूबर को करनाल में होने वाली रैली में प्रदेश के सभी जिलों से 34 हजार प्राध्यापक साथी शामिल होकर रैली को सफल बनाएंगे।