खरखौदा | खरखौदा सब्जी मंडी में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की जनसभा में रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस बार सत्ता में आने के बाद दिल्ली मैट्रो सेवा का विस्तार खरखौदा, सोनीपत व रोहतक तक किया जाएगा। जबकि भाजपा ने अपने कार्यकाल में एक पिल्लर भी मैट्रो का आगे नहीं बढ़ाया। हरियाणा प्रदेश महिलाओं पर अत्याचार व अपराधों के बारे में बिहार से भी आगे निकल चुका है।
सांसद दीपेंद्र ने कहा कि भाजपा ने फरमान ने सुनाया है कि जिस गांव में पराली जलेगी उस गांव के किसान के पर जुर्माना लगेगा और सरपंच सस्पेंड होगा, अगर ऐसा है तो हरियाणा खट्टर सरकार के दौरान चार बार जला है और 70 लोग सरकारी गोली से मरे हैं। तो ऐसी सरकार के मुखिया को भी तो सस्पेंड होना चाहिए, लेकिन भाजपा अपनी मनमानी पर उतरी हुई है।