पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • बिजली तारों से टकराने पर झज्जर मंडी के लिए बारदाना ले जा रहा ट्रक में लगी आग

बिजली तारों से टकराने पर झज्जर मंडी के लिए बारदाना ले जा रहा ट्रक में लगी आग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुनारिया चौक पर बारदाना से भरे ट्रक में बिजली की तार भिड़ने से अाग लग गई। जिसे ट्रक में भरा बारदाना जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि हादसे में ट्रक चालक व परिचालक सुरक्षित बच गए। भिवानी चुंगी के शिवनगर के प्रेम ने बताया कि रोहतक अनाज मंडी से रात करीब आठ बजे ट्रक में झज्जर के लिए बारदान लेकर चला था। जब वह सुनारियां चौक पर पहुंचा तो बिजली की तार ट्रक की बाडी से लगने से शार्ट सर्किट हो गई। जिससे ट्रक में आग लग गई। इसके बाद पास में स्थित एक सर्विस स्टेशन संचालक की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

रोहतक. सुनारिया रोड पर ट्रक में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।

दमकल कर्मी हड़ताल पर होने के चलते

होमगार्ड के जवानों ने संभाली व्यवस्था

दमकल कर्मचारी नगर निगम के अन्य कर्मचारियों के साथ हड़ताल पर होने के चलते दमकल केंद्र में अब होमगार्ड के जवान तैनात किए गए है। जो अब आग की घटना पर काबू पाते है। इधर वहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से तार काफी ढीली है। जिसके चलते हादसा होने का डर रहता है।

खबरें और भी हैं...