पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सनशाइन स्कूल में छात्राओं ने किया गिद्दा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. बैसाखी थीम पर तैयार होकर स्कूल पहुंचे बच्चे।

रोहतक | द सनशाइन सीनियर सेकंडरी स्कूल में शुक्रवार को बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसमें पहली से 11वीं कक्षा के स्टूडेंट्स पंजाबी वेशभूषा में तैयार होकर स्कूल पहुंचे। लड़के कुर्ता-पजामा और धोती में पहुंचे तो लड़कियां सूट-सलवार के साथ फुलकारी पहनकर पहुंची। कार्यक्रम की शुरुआत हरप्रीत ने गुरबाणी पाठ पढ़कर किया। इसके बाद 11वीं कक्षा की छात्राओं ने गिद्दा पेश किया। मंच का संचालन 10वीं कक्षा की छात्रा माधुरी और भव्या ने किया। स्कूल के निदेशक रमन परुथी ने सभी विद्यार्थियों को बैसाखी पर्व की बधाई दी।

खबरें और भी हैं...