कैटवॉक के साथ टैलेंट राउंड की रिहर्सल कर मिसेज रोहतक बनने की तैयारी की
सिटी रिपोर्टर 15 अप्रैल को होने वाले मिसेज रोहतक इवेंट की तैयारियों के लिए स्मार्ट लेडीज ग्रुप ने गेट टू गेदर की। इस ईवनिंग गेट टू गेदर को पल्लवी ने होस्ट किया। रैंप वॉक के साथ सभी मेंबर्स ने टैलेंट राउंड और क्वेश्चन आंसर राउंड के लिए खुद को परखा। इसके साथ साथी मेंबर्स ने एक दूसरे की कमियां बताकर उन्हें टिप्स दिए। स्ट्रेस और नर्वसनेस को दूर करने के लिए गेम्स खेले। इस अवसर पर कोमल, पूनम, नेहा, विनिता, रुपाली, हरलीन, अनिता, अमिता, रूचिका, वीना, अंजू, प्रेमलता, सीमा, सुनीता, रेखा, रेनू, किरण, रीतू, श्रुति और मीनाक्षी मौजूद रहीं।