पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • गोल्डन एरा के सॉन्ग्स पर रोटेरियन कपल्स ने किया एंजॉय

गोल्डन एरा के सॉन्ग्स पर रोटेरियन कपल्स ने किया एंजॉय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर दिनभर काम के बाद शाम का वक्त रिलेक्सेशन और एंजॉयमेंट के लिए परफेक्ट होता है। खासकर जब इसमें फ्रेंड्स और मनपसंद सॉन्ग्स शामिल हो जाए तो बन जाती है हैप्पी इवनिंग। रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सिटी के मेंबर्स ने भी मिड वीक में इस रिलेक्सेशन को एंजॉय किया। देर शाम को हुए बॉन-वॉयेज प्रोग्राम में जहां न्यू गर्वनिंग बॉडी को जिम्मेदारी देकर जयपुर में तीन दिन की ट्रेनिंग के लिए रवाना किया गया। वहीं, इसी प्रोग्राम के बीच गोल्डन एरा के सॉन्ग्स पर कपल्स ने एंजॉय किया।

क्लब के बॉन-वॉयेज प्रोग्राम में ईयर 2018-2019 के लिए प्रेजीडेंट रोटेरियन विवेक गोयल, सेक्रेटरी गौरव जैन और असिस्टेंट गर्वनर अजय गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए सम्मानित किया। इन तीनों को ईयर 2017-2018 के प्रेजीडेंट संजीव धमीजा, सेक्रेटरी राजेश आर्य और असिस्टेंट गर्वनर विनय गोयल ने पुरस्कृत किया। नए प्रेजीडेंट विवेक गोयल ने कहा कि सोशल एक्टिविटी के जरिए रोटेरियन ने जो पहचान बनाई है, वह उसे पूरी ईमानदारी के साथ बरकरार रखेंगे। इस अवसर पर ट्रेजरॉर संजय जैन, डॉ. आशुतोष गुप्ता, धीरज सैनी, डॉ. अजीत पाल, गिरीश बतरा, लोकेश जैन, भवनीश मलिक, अमित गांधी, रमेश धींगड़ा, सतीश बाबू गोयल, डॉ. अंशु कालड़ा, डॉ. तरुण गुलाटी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...