गणित प्रश्नोत्तरी में अंजलि व इंदू प्रथम
रोहतक | वैश्य महिला महाविद्यालय के गणित विभाग में शुक्रवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें अंजलि-इंदू प्रथम, एकता-प्रीति द्वितीय और पूजा-विजेता को तृतीय स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रतिभा गर्ग ने दिए। इस अवसर पर मीनू बंसल, सुशील जैन, ज्योति चौधरी, रचना गोयल, प्रीति गोयल, शिंपी जिंदल, पूजा, शिखा मौजूद रहे।