बैसाखी पर्व पर बच्चों ने बनाई पेंटिंग
रोहतक | राजीव नगर स्थित एसएम मेमोरियल सीनियर सेकंडरी स्कूल में शुक्रवार को बैसाखी पर्व मनाया गया। इसमें कक्षा एक से 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने पंजाबी लोक गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। साथ ही बैसाखी थीम पर ड्राइंग और पेंटिंग भी बनाई। स्कूल निदेशक संजय सहरावत ने बताया कि यह पर्व खुशहाली का प्रतीक है। इसे हम सभी को मिलकर मनाना चाहिए। इस दौरान प्रधानाचार्या शालिनी सहरावत ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।