नेशनल योग चैंपियनशिप में जनकराज ने जीता गोल्ड, मॉरीशस जाएंगे चार खिलाड़ी
योग फेडरेशन की ओर से दिल्ली के द्वारका में कराई गई 15वीं नेशनल योग चैंपियनशिप में हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे योग प्रशिक्षक जनकराज सहित चार खिलाड़ियों ने मेडल जीते हैं। विजेता खिलाड़ी मई के अंतिम सप्ताह में मॉरीशस में होने वाली इंटरनेशनल योग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा के सीनियर योग प्रशिक्षक मनोज कुमार ने बताया कि रोहतक जिले के इंटरनेशनल योग खिलाड़ी जनकराज ने दिल्ली में हुई प्रतियोगिता के आयु वर्ग 21-35 में हिस्सा लेकर सराहनीय योगासन का नजारा प्रस्तुत किया। शुक्रवार को स्कूल पहुंचने प्रिंसिपल लिली नागपाल, कोआर्डिनेटर ललिता मलिक, कविता वशिष्ठ ने विजेताओं का स्वागत किया।
रोहतक. योग चैम्पियनशिप के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते शिक्षक।
मॉरीशस में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व
खिलाड़ी जनकराज ने जीत का श्रेय खेल विभाग हरियाणा के सीनियर योग प्रशिक्षक मनोज कुमार को दिया। एमडीएन पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल लिली नागपाल ने बताया कि वेदिका ने ब्रांज मेडल, भूमिका ने ब्रांज मेडल और सन्नी देसवाल ने सिल्वर मेडल, गौरव ने ब्रांज मेडल व स्कूल के खेल प्रशिक्षक जनकराज ने गोल्ड मेडल जीता है। विजेता खिलाड़ी वेदिका, भूमिका, सन्नी देसवाल व जनक राज इसी वर्ष मई में मॉरीशस में इंटरनेशनल योग चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।