वैश्य हाई स्कूल में वार्षिक समारोह 18 को
रोहतक | वर्षीतप पारणा महोत्सव समिति और सकल जैन समाज के संयुक्त तत्वावधान में वैश्य हाई स्कूल में 18 अप्रैल को तृतीय वार्षिक समारोह मनाया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 8 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम अरुण मुनि महाराज के पहली बार रोहतक आगमन पर किया जा रहा है। इस में स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगे। साथ ही, बाहर के कलाकार नृत्य नाटिका और भजनों से पूरे माहौल को भक्तिमय बनाने में योगदान देंगे। इस मौके पर रोहतक के अलावा जींद, दिल्ली, भिवानी, पंजाब, कलकत्ता, मद्रास, बहादुरगढ़ और बॉम्बे से भक्त पहुंचेंगे।