ध्यान एवं संगीत कार्यक्रम 15 को
रोहतक | छोटूराम धर्मशाला स्थित सहजयोग ध्यान केंद्र की ओर से 15 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे कुंडलिनी शक्ति की ओर से ईश्वर तत्व को जागृत करने के लिए अभ्यास कराया जाएगा। केंद्र के संचालक आजाद ने बताया कि ध्यान एक अनुपम तरीका है और इसे निर्मला देवी ने बताया था। उन्होंने बताया कि बाल्यावस्था से लेकर वृद्धावस्था तक की उम्र बहुत लाभकारी होती है।