पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • यौन उत्पीड़न मामले में फार्मेसी के एसो. प्रोफेसर गिल्होत्रा बर्खास्त

यौन उत्पीड़न मामले में फार्मेसी के एसो. प्रोफेसर गिल्होत्रा बर्खास्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमडीयू के फार्मेसी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर नीरज गिल्होत्रा को विभाग की ही एक पीजी छात्रा के यौन उत्पीड़न के मामले में बर्खास्त कर दिया गया है। दो साल तक सेवानिवृत्त जज की जांच के बाद यह फैसला सुनाया गया है। ईसी की 8 फरवरी की बैठक के बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। हाईकोर्ट से भी 20 मार्च को अपील खारिज हो गई। 2016 में पीजी छात्रा की शिकायत पर यौन उत्पीड़न कमेटी ने जांच शुरू की। छात्रा की ओर से कुछ रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध करवाई गई। वहीं, डॉ. नीरज गिल्होत्रा ने कहा कि मैं इस मामले में पूरी तरह से बेकसूर हूं। जब शिकायत में ही यौन उत्पीड़न नहीं है तो शिकायत को यौन उत्पीड़न कमेटी के पास भेजा ही क्यों गया? दूसरा यौन उत्पीड़न के आरोप साबित कैसे किए गए। विवि को अपने फैसले को दोबारा से सोचना चाहिए।

खबरें और भी हैं...