पिस्तौल का बट मारकर गाड़ी व नकदी लूटी
रोहतक | बोहर गांव में नहर के पुल के पास शुक्रवार रात 9 बजे पिस्तौल के बल पर पांच लोगों ने मारपीट कर दो लोगों से स्कार्पियो गाड़ी व नकदी लूट ली। बदमाशों ने पिस्तौल के बट मारकर मस्तनाथ नगर के जयकिशन का सिर फोड़ दिया, जबकि गाड़ी चालक बबली गाड़ी छोड़कर अपनी जान बचाकर भाग गया। दोनों बोहर गांव में दूध लेने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मस्तनाथ नगर के जयकिशन ने बताया कि बबली नाम का व्यक्ति पिछले दो महीने के पास से ही उनके पड़ोस में रहने लगा है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वे दोनों स्कार्पियो में बोहर जा रहे थे। 4-5 युवकों ने उनकी गाड़ी रुकवाकर लूट व मारपीट की। मुझसे 6 हजार की नकदी व मोबाइल भी लूट ले गए।
पीजीआई में उपचाराधीन पीड़ित।
दुकान में घुसकर 10 हजार लूटे
हनुमान कॉलोनी के आशीष की सैनी स्कूल मोड़ के पास आर्य स्वदेशी के नाम से दुकान है। सायं करीब 8 बजे बाइक सवार दो युवक आए। एक ने पिस्तौल और दूसरे ने सुआ दिखाया। वे गल्ले से 10 हजार रुपए और मोबाइल लूट ले गए।