पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • कृषि मंत्री के गांव के डॉ. एमएस धनखड़ होंगे जाट संस्था के प्रशासक

कृषि मंत्री के गांव के डॉ. एमएस धनखड़ होंगे जाट संस्था के प्रशासक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | जाट शिक्षण संस्था में प्रशासक रहे एसडीएम अरविंद मल्हान के सेवानिवृत्त होने के बाद अब इसमें नए प्रशासक की नियुक्ति कर दी गई है। दीनबंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी आॅफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. एमएस धनखड़ जाट संस्था के प्रशासक का जिम्मा संभालेंगे। डॉ. एमएस धनखड़ मूल रूप से कृषिमंत्री अोमप्रकाश धनखड़ के पैतृक गांव ढाकला के ही रहने वाले हैं और जाट कॉलेज में 22 साल तक बतौर सहायक प्रोफेसर तैनात भी रह चुके हैं। प्रशासनिक अनुभव के चलते यूजीसी के कई पदों के अलावा हरियाणा प्रदेश सरकार की विवि परीक्षा सुधार समिति के नोडल आॅफिसर भी हैं। इनकी पढ़ाई रोहतक के यूनिवर्सिटी कॉलेज से ही हुई है। डॉ. धनखड़ का कहना है कि हालांकि संस्था में चुनाव का मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। फिर भी अपने अनुभव के आधार पर पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया करना और शिक्षा में आईटी का प्रयोग कर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना मकसद रहेगा।

खबरें और भी हैं...